Monday, May 2, 2016

पीछा करती दादी की आत्मा

उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद के सुनील चंदोला बताते हैं की उत्तराखंड के जिला पौड़ी गढ़वाल के गाँव धैतरी गाढ़ में एक शादी के समारोह में मैं गया था,शादी की तमाम रस्मों का आनंद लेने के बाद देर रात क़िस्सागोई होने लगी जिसमें किस्से कहानियां सुनाई जाती है, जो की आमतौर पर उत्तराखण्ड में अधिकतर सामाजिक समारोहों के दौरान लोगों के आचार-व्यवहार और पुँरानी कथाओं को स्मरण करने का ज़रिया भर है!
ठंडी की सर्द रात में हम चाय की चुस्कियों के बीच किस्से कहानियों का मज़ा लेने लगेहालाँकि वहां रजाइयों की कमी थी फिर भी हम ठिठुरे हुए किस्से कहानियों का भरपूर आनंद ले रहे थे,मेरे ताउजी ने भूत प्रेत के किस्से कहानिओं का आरम्भ कर दिया जिससे माहौल में एक खौफ सा छा गया था भूत प्रेत की कहानियों के दौरान हलकी सी आवाज़ भी भय को दूना कर देती है और दूर से आती कुत्तो और सियार की भयानक आवाजें माहौल को और भयावह बना रही थी इसी डर मिश्रित माहौल के बीच मेरे ताउजी ने मेरी मृतक दादी जी का किस्सा सुनाया और कुछ इस तरह किस्से का वर्णन किया की पूरा किस्सा जैसे हमारी आँखों के सामने चल रहा हो, वो किस्सा भयावह और रूह कंपाने वाला था!
रात के करीब एक बजे किस्से कहानियों का दौर ख़त्म हुआ और सब सोने की तय्यारी करने लगे, सोने का इंतज़ाम घर से कुछ दूरी पर था लेकिन रजाइयों की कमी के कारण मैं ठीक से नहीं सो पा रहा था इसलिए मैं घर की तरफ रवाना हुआ बमुश्किल 80 फुट दूर जाने पर मुझे लगा की कोई मेरे पीछे आ रहा है मैंने दिल को हौसला बंधाया और तेज़ी से आगे बढ़ने लगा अब घर मुश्किल से 50 फुट दूर था जैसे जैसे मैं आगे बढ़ने लगा मुझे लगा की कोई चेज़ मुझे पकड़ रही है अनजाने भय से ग्रस्त मैं आगे बढ़ा और मकान की सीढियां चढ़ने लगा और जैसे ही मैं मेन गेट की सांकल खोल के अन्दर गया और अन्दर से गेट बंद करने के लिए मुड़ा तो बहार मुझे एक धुंधली सी आकृति दिखी जो मुझे उस दादी(पूर्व उल्लिखित) सी प्रतीत हुई मेरा खून जमने सा लगा मैं भाग कर आगे बढ़ा और मकान का दरवाज़ा खटखटाया इससे पहले की कोई दरवाज़ा खोलता मैंने पुनः पीछे मुड़ कर देखना चाहा मैं जैसे ही पीछे मुड़ा वो आकृति बिलकुल स्पष्ट रूप में मेरे सामने खड़ी थी वो आकृति अस्पष्ट भाषा में कुछ बोल रही थी भय के कारण कुछ समझ नहीं आ रहा था सहसा डर के कारण मेरे माथे पर पसीने की बूँद जमा हो गयी थी और डर के कारण मैं काँप रहा था और तभी किसी ने दरवाज़ा खोल दिया और मैं अन्दर चला गया!
मैं पूरी रात अपने ईष्ट देवों को याद करते हुए गुज़ार दी ऐसा अनुभव मेरे ज़िन्दगी में पहली बार हुआ था पहली बार मैं इतना डरा था मैं सारी रात न सो सका!
सुनील चन्दोला, नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश)

दाह संस्कार!

मान्यता हैं की जिसका दाह संस्कार किसी कारणवश नहीं हो पाता है उसकी आत्मा भटकती रहती है!
हालाँकि मुझे इन् सब बातों पर कभी विश्वास नहीं था की आत्मा या भूत जैसी कोई चीज़ होती भी है लेकिन दो साल पहले घटी एक घटना ने मुझे इन् बातों पर विश्वास करने पर मजबूर कर दिया!
आज से दो साल पहले की बात है मेरे घर के पड़ोस वाले घर में एक आदमी का एक दुर्घटना में देहांत हो गया था जिसके कारण उनका शव नहीं मिल पाया था और उनका दाह संस्कार भी नहीं हो पाया था उनकी मृत्यु के पहले उनके घर में सब कुछ ठीक-ठाक था सभी लोग खुश थे हमारे घर से उनका आना जाना भी था लेकिन मृत्यु के फ़ौरन बाद से ही उनका घर में अजीबों ग़रीब घटनाएं घटने लगी जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई थी वो अपने घर में दिखाई देने लगा कभी वो किसी को बैठा हुआ दिखायी देता कभी सीढ़ियों के पास खड़ा रहता उससे देख कर घर वाले डर जाया करते थे उनके घर से खुशियाँ जैसे गायब सी हो गयी थी हमेशा मनहूसियत सी रहती थी उसी दौरान उनका एक बेटा छत से गिरकर मर गया बेटे की अकस्मात् मृत्यु के कारण माँ बाप का बुरा हाल था,उनके घर हमेशा कोई न कोई बीमार रहता ही था यहाँ तक की उस घर के पेड़ पौधे भी मुरझा गए थे रात में उनके घर के लोगों को डरावनी आवाजें सुनाई देती थी,कोई उनका दरवाज़ा खटखटाता था और दरवाज़ा खोलने पर वहां कोई नहीं होता था इन् सब चीज़ों से उनका जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था उनकी पुत्रवधू को आये चार वर्ष हो चुके थे इस दौरान वो तीन बार गर्भवती भी हुई लेकिन किसी कारणवश उसे संतान का सुख नहीं प्राप्त हो रहा था तीनों बार उसके बच्चे किसी कारणवश पैदा होते ही मर जा रहे थे उनके घर में अजीब अजीब सी घटनाएँ घट रही थी घर के सभी लोग हमेशा परेशान रहा करते थे,डर के कारण उनके घर किसी का आना जाना भी बंद हो गया था उनके घर की बहुत बार झड फूँक भी हुई लेकिन कोई फायदा नहीं पहुंचा स्थिति ज्यूँ की त्यूं बनी हुई थी!
मेरे पिताजी का उनके घर से अच्छा सम्बन्ध था मेरे पिताजी के एक मित्र अच्छे पंडित थे और तंत्र मंत्र भी जानते थे तो मेरे पिताजी ने उन्हें पूरी बात बताई तो पंडितजी ने उस घर पर चलने की इच्छा ज़ाहिर की!
एक दिन मेरे पिताजी पंडितजी को साथ ले कर उनके घर पर गये पंडितजी ने फ़ौरन ही बता दिया की इस घर में किसी की अतृप्त आत्मा भटक रही है जिसके कारण-वश इस घर में कोई भी शुभ कार्य संभव नहीं है इसलिए आपके घर कोई नया मेहमान नहीं आ पा रहा है जब तक उस व्यक्ति का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ उसी स्थान पर नहीं कराया जाता जिस स्थान पर उसकी मृत्यु हुई है तब तक उस व्यक्ति की आत्मा यूँ ही भटकती रहेगी और परेशान करती रहेगी क्यूंकि इस तरह की मृत्यु होना और दाह संस्कार न हो पाना हिन्दू धरम में अशुभ मन गया है!
फिर घरवालों के कहने पर उन्ही पंडितजी ने पूरे विधि विधान के साथ उस व्यक्ति का उसी जगह अंतिम संस्कार किया जहाँ दुर्घटना हुई थी तब जा कर उसकी आत्मा को शान्ति मिली और घर में घटने वाली अजीब अजीब घटनाएँ बंद हो गयी और एक साल के भीतर ही उनकी पुत्रवधू को संतान की प्राप्ति भी हुई!
प्रसन्न राज, पटना (बिहार)

बेटा या भूत

ये घटना मेरे बचपन की है तब मेरी उम्र करीब 10 साल रही होगी वैसे तो मुझे मुझे मेरे बचपन की बहुत कम बातें याद हैं लेकिन ये बात मुझे बिलकुल साफ़ साफ़ याद है जो आज मैं आपसे शेयर करने जा रहा हूँ..
बात उन् दिनों की है जब मैं गाँव में रहता था मेरे पिताजी शहर में सरकारी नौकरी करते थे हमारा घर बहुत छोटा और कच्चा था हमारे घर के बगल वाले मकान में एक बुढ़िया रहती थी बिलकुल पागल सी उसका इस दुनिया में कोई नहीं था सिर्फ एक बेटा था जो की दिल्ली में रहकर काम करता था वो कई सालों से घर नहीं आया था सिर्फ महीने दो महीने में कुछ पैसे भेज दिया करता था जिससे बुढ़िया का गुज़ारा बड़ी मुश्किल से हो पाता था कभी कभी हमारे घर से या किसी और के घर से बुढ़िया के लिए खाना जाया करता था मैं खुद कभी कभी कभी बुढ़िया के लिए खाना ले जाया करता था मुझे उसका घर अभी भी याद है उसका घर बिलकुल खण्डहर हो चूका था बिलकुल पुराना गिरा पड़ा सा...बुढ़िया का बस एक ही काम था जिंदा रहना और अपने इकलौते बेटे का इंतज़ार करना मैंने कभी उसके बेटे को नहीं देखा था घरवाले बताते थे की उसका बेटा बहुत कम उम्र में ही घर छोड़ कर चला गया था और तबसे बुढ़िया बिलकुल पागल सी हो गयी थी न किसी से बोलती थी न कभी किसी ने उसे हँसते हुए देखा था बस हमेशा कुछ बडबडाया करती थी लेकिन कुछ समझ में नहीं आता था की क्या कह रही है..
एक रात मैं अपने घर पर सो रहा था आधी रात के करीब कुछ शोर सुनकर मैं जग गया, शोर बाहर से आ रहा था, मैं बहार गया और देखा की बुढ़िया “बेटा...बेटा”.. चिल्ला रही है और आस पड़ोस के कुछ लोग और मेरे पिताजी उसे समझा रहे हैं की कोई नहीं है...तेरा बेटा नहीं आया है... लेकिन बुढ़िया किसी की नहीं सुन रही थी उसने कहा की थोड़ी देर पहले वो सो रही थी तो उसके बेटे नें “अम्मा ऐ अम्मा” कह के उसे बुलाया था वो दरवाज़े के पीछे खड़ा था मैंने दरवाज़ा खोला तो वो नहीं था यहीं कहीं होगा शायद अभी आएगा और फिर बुढ़िया जोर जोर से “बेटा बेटा....बेटा” पुकारने लगी..
मुझे बुढ़िया पे बहुत तरस आ रहा था बस यही मन कर रहा था की उसके बेटे के पास दिल्ली जाऊं और उसे घर ले आऊँ, लेकिन मैं बहुत छोटा था और इसीलिए बहुत भावुक भी था काश की मैं बड़ा होता और उतना ही भावुक रहा होता तो एक बार ज़रूर कोशिश करता की उसके बेटे को अपने साथ बुढ़िया के पास ले आता मेरे दिमाग में उस वक़्त इस प्रकार के बहुत से ख्याल आ रहे थे....फिर कब मैं सो गया और क्या हुआ मुझे याद नहीं..
फिर मैं सुबह उठा तो पूरे घर में सन्नाटा पसरा हुआ था चारों तरफ जैसे मनहूसियत सी तारी थी मैं आँखें मलता हुआ अपनी माँ के पास गया, वो बाहर थी और बरामदे में बहुत सी औरतें बैठी हुई थीं और बुढ़िया के घर पर काफी भीड़ जमा थी मैं भागता हुआ बुढ़िया के घर की तरफ गया लेकिन रास्ते में ही मेरे पिता जी ने मुझे पकड़ लिया और वापस घर ले आये मेरी माँ के पास, मैंने बहुत पूछा की क्या हुआ ?? लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया बस वहां जाने से मना किया मेरा दिल जोर जोर से धड़क रहा था मुझे लगा की बुढ़िया का देहांत हो गया इसलिए मुझे वहां जाने नहीं दे रहे हैं और मैं निराश सा घर के अन्दर आ गया और अपने कमरे में बैठा था तभी मेरी दीदी जो की मुझसे उम्र में बड़ी थी कमरे में आई और मुझे मायूस देख कर पूछा की क्या हुआ तो मैंने बताया की पिताजी मुझे बहार जाने नहीं दे रहे हैं! मैंने दीदी से पूछा की क्या बुढ़िया मर गयी?
तो दीदी ने मुझे पूरी बात बताई जिस पर यकीन करना मेरे लिए बहुत मुश्किल था और सिर्फ मेरे लिए ही नहीं सबके लिए मुश्किल था!
दीदी ने बताया की कल रात में बुढ़िया का बेटा ट्रेन से घर वापस आ रहा था और रास्ते में ट्रेन से गिर कर उसकी मौत हो गयी है और उसकी लाश को यहाँ लाया गया है..मैं बिलकुल अवाक रह गया मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था, जैसे दिमाग ने एक पल के लिए काम करना ही बंद कर दिया हो..शाम को उसका अंतिम संस्कार हुआ.
और मैंने सुना की बुढ़िया की आँख से एक आंसू भी नहीं गिरा वो बिलकुल चुपचाप बैठी रही बिलकुल सदमे की हालत में....न रोई न कुछ कहा..मैं पूरा दिन सिर्फ बुढ़िया के बारे में सोचता रहा और सुबह मेरी आँख खुली तो एक और भयानक हक़ीक़त से सामना हुआ जिसका अंदाजा हम सभी को था, उसी रात सदमे की वजह से बुढ़िया की भी मौत हो चुकी थी.. बुढ़िया का इंतज़ार अब ख़तम हो चूका था वो जिंदा रह के भी क्या करती..
मैं उस दिन बहुत रोया था ये मेरे बचपन की सबसे भयानक याद है जो मुझे आज भी बिलकुल याद है...
सुरेन्द्र प्रताप (उत्तर प्रदेश)

अधूरा वादा


यह बात लगभग 25 साल पहले की है, तब मैं गोरखपुर में कार्यरत था, हमने माँ विध्यवासिनी के दर्शन के लिए प्लान बनाया और २ दिन बाद हम वहां गये मेरे एक मित्र जो वहां कोतवाल थे मुझे और मेरे परिवार को चुनार के दर्शनीय स्थल को देखने के लिए विन्ध्याचल धाम जाने को कहा उन्होंने विशेष आग्रह किया, हम उन्ही के घर पर रुके हुए थे और उनके मेहमान थे सो हमने उनका आग्रह स्वीकार कर लिया और दुसरे ही दिन मैं और मेरा परिवार चुनार की पहाड़ियों में साधनारत संत और महात्माओं के दर्शन करने के बाद वहां के एक प्रसिद्ध सूफी-संत की मज़ार का भी दर्शन करने चले गये कहा जाता है की वहां जो भी मन्नत मांगें वो पूरी होती हैं लेकिन मैं इन् सब बातों को ज्यादा नहीं मानता ऐसा नहीं है की मैं भगवान् में विश्वास नहीं करता,लेकिन मन्नत या जादू-टोने पर मेरा विश्वास नहीं है चुनार भी मैं घूमने के मकसद से ही गया था, तो जब मैं उस मज़ार पर पहुंचा तो वहां का मौलवी बार-बार मुझसे मन्नत मांगने का आग्रह करने लगा इसलिए मैंने उस मज़ार पर कुछ मन्नतें मांग ली उसके बाद हम जाने लगे तो उस मौलवी ने जिसने मुझसे मन्नत मांगने के लिए आग्रह किया था, उसने कहा की आप इस मजार पर चादर चढ़ा दें तभी आपकी मन्नत कुबूल होगी तो मैंने कहा की मैं फिर कभी आकर चादर ज़रूर चढ़ा दूंगा,
फिर हम सब वापस आ गए और कुछ दिन चुनार में रहने के बाद हम वापस अपने घर आ गये कुछ ही दिनों में मेरी सभी मन्नतें जो मैंने मज़ार पर मांगी थी वो धीरे धीरे पूरी हो गयी लेकिन मैं उस संकल्प को भूल गया जिसके मुताबिक़ मुझे उस मजार पर चादर चढ़ाना था कुछ महीनों बाद मैं चुनार की सभी बातें बिलकुल भूल चूका था
फिर एक कुछ ऐसा हुआ की मुझे चुनार की सभी बातें बिलकुल साफ़ साफ़ याद आ गयी एक दिन मैं किसी शादी से रात में घर आ रहा था मैं अकेला ही था रास्ते में मुझे पिशाब लगी तो मैं सड़क के किनारे स्कूटर रोक कर पिशाब करने के लिए रुका सामने एक कब्रस्तान थी तभी मैं देखता हूँ की एक कब्र में से एक सफ़ेद रौशनी के साथ एक आदमी बहार निकल रहा है वो धीरे धीरे उस कब्र से ऊपर की तरफ निकल रहा है,वो पूरा आदमकद रूप में बहार आ गया उसकी लम्बी लम्बी सफ़ेद दाढ़ी थी मैं ये देख कर बहुत ज्यादा डर गया और अचानक वो आदमकद रौशनी मेरे तरफ बढ़ने लगी मैं फ़ौरन वहां से भाग जाना चाहता था लेकिन मेरे पैर बिलकुल स्थिर हो गये थे मैं हिल भी नहीं पा रहा था मेरा पूरा जिस्म बिलकुल ठंडा पड़ गया था और कुछ ही देर में वो आदमकद रौशनी बिलकुल मेरे सामने खड़ी थी वो आदमकद रौशनी किसी पीर-बाबा की लग रही थी मैं निढाल सा खड़ा था तभी उस आदमकद रौशनी ने गरजकर कहा की- क्यूँ रे अपना वादा भूल गया क्या?तेरी सभी मुरादें तो पूरी हो गयी लेकिन तू वापस नहीं आया?
और फिर वो आदमकद आकृति गायब हो गयी और मुझे लगा जैसे मैं कोई सपना देख रहा था और बस अभी जागा हूँ, मैं फ़ौरन वहां से अपने घर आया मैं पसीने से भीगा हुआ था मेरी पत्नी ने मुझसे पूछा की क्या हुआ आप इतने घबराये हुए क्यूँ हैं? और मैंने सारी बात अपनी पत्नी को बताई उसने कहा की हमें वहां फिर जाना चाहिए और चादर चढ़ानी चाहिए,
और तीन चार दिन बाद हम सपरिवार चुनार जाकर उस मज़ार पर चादर चढ़ाई और अपनी गलती के लिए छमा मांगी मुझे वहां जा के बहुत सुकून महसूस हुआ उसके बाद से हम बहुत बार वहां जा चुके हैं.
हरद्वार सिंह श्रीनेत, गोरखपुर
यह बात २२ जून २००८ की है ,मैं अपनी दोस्त की शादी में गयी हुई थी,मेरे साथ मेरी दो साल की बेटी भी गयी हुई थी,शादी खत्म होने के बाद मेरी दोस्त अपने ससुराल चली गयी और मैं भी घर जाने की तैयारी करने लगी लेकिन मेरी दोस्त की माँ मुझे और रुकने के लिए बोलने लगी, क्यूंकि एक दिन बाद मेरी दोस्त अपने ससुराल से वापस आने वाली थी मैं उनकी बात मान गयी और अपने घर फ़ोन करके बता दिया की मैं एक दिन बाद घर आउंगी!
शादी के अगले दिन घर पर कुछ मेहमान रुक गये थे कुछ बूढी औरतें भी थी सब बरामदे में नीचे बिस्तर लगा कर सोये हुए थे, मैं भी अपनी बेटी के साथ नीचे ही सोयी हुई थी! सब लोग बहुत थके हुए थे इसलिए सब जल्दी ही सो गये,आधी रात के करीब मेरी बेटी रोने लगी मैंने चुप कराने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं चुप हो रही थी, उसके रोने के कारण बाकी लोगों को सोने में दिक्कत हो रही थी खासकर बूढी औरतों को इसलिए उसे शान्त कराने के लिए मैं अपनी बेटी को लेकर छत पर चली गयी, छत पर एक चारपाई बिछी हुई थी,मैं अपनी बेटी को लेकर उस पर बैठ गयी और बेटी को शांत कराने लगी आधी रात थी, पूरा चाँद निकला हुआ था इसलिए काफी रौशनी थी लेकिन बिलकुल सन्नाटा था,मैं अपनी बेटी को गोद में लेकर बैठी हुई थी तभी अचानक मुझे लगा की कोई मेरे बगल में बैठा हुआ है मैं डर कर तुरंत चारपाई से उठ गयी और देखा तो वहां एक सुन्दर सी औरत बैठी हुई थी और मुझे देखकर मुस्कुरा रही थी मैं कुछ देर खड़ी उससे देखती रही तभी मेरी बेटी रोने लगी,उस औरत ने कहा लाओ अपनी बेटी को मुझे दो मैं इसे शांत करा देती हूँ, मैंने उससे पूछा की आप कौन है?
उसने मेरी बेटी को मेरे हाथ से लेते हुए कहा की मैं यहीं पड़ोस में रहती हूँ,और हम दोनों चारपाई पर बैठ गये लेकिन अजीब बात थी की मैंने उस औरत को शादी में नहीं देखा था वो मेरी बेटी को प्यार से खेला रही थी मैं बस उसे देख रही थी उसके चेहरे पर अजीब सी मायूसी थी बिलकुल शांत, मैंने उससे पूछा की आप शादी में आई थीं? लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया जैसे उसने सुना ही नहीं, वो बस मेरी बेटी को गोद में लेकर बैठी हुई थी, मैंने देखा की उसकी आँखें बिलकुल पथराई हुई थीं और वो आँखें झपका भी नहीं रही थी उसका बदन बिलकुल पीला था मुझे डर लग रही थी, मैं फ़ौरन वहां से भाग जाना चाहती थी लेकिन मेरी बेटी उसके पास थी इसलिए मैं चुप-चाप बैठी हुई थी और डर के कारण मेरा दिल ज़ोर ज़ोर से धड़क रहा था, कुछ देर में मेरी बेटी ने रोना बंद कर दिया और शांत हो गयी, तब उस औरत ने कहा की अब तुम्हारी बेटी चुप हो गयी है लो इसे सुला दो मैंने अपनी बेटी को लेने के लिए हाथ बढाया तभी मेरा हाथ उस औरत के हाथ से छु गया उसका हाथ बिलकुल ठंडा था बहुत ठंडा, मैंने अपनी बेटी को गोद में लिया और तेज़ी से सीढ़ी की तरफ जाने लगी सीढ़ी के पास पहुँच कर मैंने पीछे मुड़ कर देखा, और डर के मारे मेरी चीख निकल गयी!
मैंने देखा की वो औरत छत की बाउंड्री के ऊपर खड़ी हुई है और उसका पीछे का पूरा बदन सर से लेकर पांव तक बुरी तरह से जला हुआ है और देखते ही देखते वो छत से कूद गयी,मैं जोर से चीखी और भागती हुई नीचे आई, नीचे सो रहे सभी लोग जाग गये और मुझसे पूछने लगे की, क्या हुआ,क्या हो गया?
मैं कुछ बोल नहीं पा रही थी डर के कारण मैं रो रही थी और बुरी तरह से काँप रही थी, तभी मेरी दोस्त की माँ वहां आई और मुझे अपने साथ अपने कमरे में ले गयी और मुझे बेड पर लिटाया कुछ और औरतें भी वहां आ गयी और मेरा हाथ पाँव और सर सहलाने लगी मुझे पानी पिलाया कुछ देर बाद मैं थोड़ी शांत हुई और उन्हें बताया की मेरे साथ क्या हुआ था,मेरी बात सुनने के बाद आंटी ने कहा की बेटा तुम्हे इतनी रात में छत पर नहीं जाना चाहिए था, फिर उन्होंने आगे बताया की कुछ समय पहले यहाँ पड़ोस में एक औरत को उसके घर वालों ने जला कर मार डाला था तभी से उसकी आत्मा लोगों को परेशान करती है! कई लोगों ने मरने के बाद उसे देखा है!
मैं उस दिन सारी रात नहीं सो पायी वो रात मेरी ज़िन्दगी की सबसे लम्बी और भयानक रात थी, मैं बस सुबह होने का इंतज़ार कर रही थी और सुबह होते ही मैं अपने बेटी को लेकर वहां से अपने घर चली आई, मैं अभी तक उस घटना को भुला नहीं पायी हूँ!
शालिनी चौधरी,काशीपुर (उत्तराखंड)

Garmiyon ki Chuttiyan

Hi Friends!
Main aaj aapko apni ek kahani sunana chahti hun jo ki mere Bachpan ki hai, Baat lag-bhag uss samay ki hai jab meri umar taqareeban 13 saal thi vo Garmiyon ke din the aur meri Garmiyon ki chhutiyan(Summer-Vacations) start ho gyi thi, Aur mere Papa ne mujhe meri Nana-Nani ke ghar par pahuncha diya tha merr Nana ka ghar gaanv mein hai aur mujhe vahan bahot acha lagta hai unka ghar khule mein hai aur chaaron taraf Hare-Bhare Ped-Paudhe hain aur ghar se thodi door jane par Khet bhi hai jahan bohat se aam ke ped hain..
Main vahan jaate hi bohat khush ho gyi aur Papa mujhe Nana ke ghar pahuchane ke baad qareeb 1 ghante ke baad vapas chale gye, Nana ke ghar ke baju vale ghar mein meri ek saheli bhi rehti thi jiski age meri hi jitni thi main uske paas gyi aur hum khelne lage aur fir khet mein bhi gye din bhar humne bohat masti ki…
Raat mein main Nani ke saath so gyi, Ghar mein sirf Nana Nani aur main hi the Mere ek Mama hain jo Mumbai mein rehte hain, Nana ka ghar zyaada bada nah hai aur Ghar ke bagal se road gyi hui hai jo uss samay Kacchi sadak thi, Gaanv mein 7-8 baje tak sab apne gharon mein chale jaate hain aur bilkul khamoshi si ho jaati hai ,sirf kahin door kheton mein kisi Kutte ya Siyaar ki awaaz hi sunayi deti hai, Mujhe raat mein kaafi der tak neend nahi aa rhi thi main bistar par leti unn Kutton aur Janwaron ki na jaane kaun kaun si awaazeein sunn rahi thi, Nani so chuki thi, kuch der baad bilkul khamoshi si chha gyi kutton aur janwaron ki awaazein band ho gyi aur maine suna ki jaise kisi ke payal ki awaaz suanyi de rhi ho, Jaise ki koi aurat door se chalet hue aa rhi ho chan..chann.. channn…payal ki awaaz dheere dheere qareeb aa rhi thi ek kram(Serial) mein vo awaaz ho rhi thi na kam na zyaada, Main Nani ke saath jis room mein leti thi vo room uss kachchi sadak se bilkul laga hua tha isliye vo awaaz mujhe bilkul saaf-saaf sunai de rhi thi, awaaz dheere dheere badhti gyi aur bilkul room ke deewar ke uss paar jidhar sadak thi vahan tak aa gyi ab mujhe bilkul saaf sunayi de rha tha ki jaise koi aurat payal pahen ke chal rhi ho uske siwa kahin koi awaaz nahi thi, Main dhyaan se sun rhi thi..aur dheere dheere vo awaaz sadak se guzarti hui kam hone lagi aur fir bilkul khatam ho gyi..Aur kuch der baad mujhe neend aa gyi aur main so gyi aur subahb tak mujhe vo baat yaad bhi nahi rhi, Main fir din bhar khelti rahi meri kuch aur saheliyaan bhi bann gyi thi,Humne bohat masti ki Nana ji mujhe shaam mein bazaar ghumaane bhi le gye aur raat mein main fir se Nani ke paas sone ke liye aa gyi Nani ne mujhe kahaani sunayi kahani bohat mazedaar thi Nani kahani ko poem ki tarah suanti thi poori story ek poem ki tarah hoti thi..kahani sunaane ke baad Nani ko neend aa gyi aur vo so gyi lekin pata nahi kyun mujhe neend nahi aa rhi thi shayad nayi jagah hone ki vajah se aisa ho rha tha..
Main fir se jaag rhi thi aur kutton aur janwaron ki awaazein sunayi de rhi thi jo ki gaanv mein common si baat hai aur kuch der baad fir se vahi payal ki awaaz mere kaanon mein goonj uthi pahle dheere dheere chan..chann.. channn.. fir sadak se hoti hui door chali gyi aur fir khatam ho gyi, Iss baar mujhe darr mehsoos ho rha tha mujhe aaj bhi achi tarah yaad hai ki vo awaaz bilkul ek jaisi aa rhi thi ek kram (serial) mein ,Pehli awaaz bilkul vaisi hi hoti thi jaise uske pahle vaali awaaz hoti thi ek kram mein..
Main Nani se chipak ke so gyi aur subah hui to maine Nani aur Nana ko ye baat batayi, Lekin Nana aur Nani kisi ne bhi awaaz nahi suni thi naa pahle naa abhi, Aur fir roz ki tarah main sab bhool gyi aur apni saheliyon ke saath khelne-koodne mein mast ho gyi uske baad se agle lag-bhag 5-7 dinon tak main bistar par jaati aur mujhe fauran neend aa jaati aur main so jaati, Main uss awaaz ke bare mein bilkul bhool chuki thi…
Fir ek din raat mein bohat zor ki baarish hone lagi aur tez hawa bhi chalne lagi aur toofan jaise halaat ho gye aasmaan mein bijli kadak rhi thi toofan ki vajah se power cut ho gya aur ghar mein andhera ho gya, Nani ne chirag(Lamp) jalaya aur hum room mein sone ke liye aa gye, Hawa bohat tez thi isliye Nana bhi hamare saath sone ke liye room mein aa gye abhi sabki aankh lagi hi thi ki darwaaze par kisi ke khat-khatane ki awaaz hui, Koi bohat tez darwaaze ko peet rha tha aur hum sab uth kar baith gye aur ek doosre ki taraf dekhne lage..
Nani ne Nana ki taraf dekhte hue kaha ki- iss waqt kaun ho sakta hai?
Aur tabhi kisi aurat ki awaaz sunayi di jo zor zor se bohat hi bhayanak si awaaz mein mere Nana ka naam pukaar rhi thi aur darwaaze ko buri tarah se peet rhi thi, Hum sabhi darr gye, Qareeb 5 min tak hum sabhi jaise ke taise saans thaame baithe rahe lekin awaaz kam nahi hui, Fir Nana ne himmat se kaam liya aur Chiraag(Lamp) haath mein le kar dheere dheere darwaaze ki taraf badhe aur darwaaze ke peeche se poocha kid- Kaun hai??
Uss taraf se bohat hi bhayank awaaz mein, jo ki kisi aurat ki maloom hoti thi bola ki- Darwaza khol fir batati hun ki main kaun hun…aur fir zor zor se darwaaza peetne lagi….
Uss Darwaaze ke theek bagal mein thodi door par ussi deewar mein jismein darwaaza laga hua hai, ek khidki bhi thi aur uss khidki se dekhne par darwaaze par khade hone vaala insaan dikhayi deta tha,
Nana ne himmat karke khidki ko khola aur bahar dekhne lage aur achanak bahar dekhte hi unki cheekh nikal gyi aur unhone fauran khidki band kar di aur bhaag kar room mein aa gye, Unki sansein bohat tez chal rhi thi aur vo buri tarah se kaanp rahe the, Nani ne unhe pakad kar bed par bithaya aur unke haath paanv sehlaane lagi aur zor zor se bhagwaan ka naam lene lagi, Main bohat darr gyi aur Nani si chipak kar Bhagwan se prarthna(Prayer) karne lagi,
Thodi der mein darwaaze se aati hui awaaz achanak band ho gyi, aur maine fir se vahi payal ki awaaz suni jo sadak se hoti hui guzri, Hawa ki vajah se thodi der tak hi mujhe vo awaaz sunayi di vo bhi halki si, lekin vo exactly vahi awaaz thi jo maine pahle bhi suni thi…chan..chann..channn..
Aur pata nahi kab main vaise hi halat mein so gyi, subah main jaagi to mausam sahi ho chukka tha, Nani aangan mein kuch aurton ke saath baithi hui baatein kar rhi thi, Nana ji ghar par nahi the, Maine Nani se poocha kid- Nana kahan hai?
Unhone bataya ki vo Pandit-ji ko lene gye hue hain aur shaam mein ghar par pooja hai,
Main Nana aur Nani se bohat kuch poochna chahti thi, lekin sab pooja ki tayyariyon mein bohat busy the maine Nana ji se poochne ki koshish bhi ki, Ki raat ko kya hua tha, bahar kaun tha…. lekin Nana ne hans kar baat taal di aur doosri baat karne lage,
Uss din kaafi raat tak pooja chalti rahi aur subah jab main uthi to Nani ne bataya ki aaj tum apne Nana ke saath vapas apne ghar jaane vaali ho,ye sunn kar mujhe ajeeb sa laga,mujhe bhi ghar jaane ka mann kar rha tha mujhe kaafi din ho gye the yahan rehte hue aur mujhe Mummy Papa ki yaad bhi aati thi aur uss raat vaali ghatna ki vajah se mera vahan rukne ka koi iraada bhi nahi tha, lekin bura bhi lag rha tha kyunki meri bohat si saheliyaan ban gyi thi aur maine bohat masti bhi ki thi..
Dopahar mein Nana ji mere liye khilone aur kapde le kar aaye, main bohat khush ho gyi aur fir unke saath apne ghar jaane ke liye ready ho gyi, Maine apni saheli aur Nani se vida li aur Nana ke saath ghar chal di..
Lekin mujhe ek baat pareshan kiye jaa rhi thi, ki uss raat kya hua tha aur Nana ji ne bahar kya dekha tha jisse vo itne darr gye the, ye sawaal mujhe pareshan kar rhe the lekin maine raaste mein Nana ji se kuch nahi poocha, isliye- kyunki mujhe pata tha ki vo mujhe kuch nahi bataenge, aur main raaste bhar apne sawalon se pareshan rahi aur mujhe apne sawal ka jawab apne ghar aa kar mila,
Hua yun, ki Nana ji jab mujhe le kar ghar aaye to khana khaane ke baad Meri Mummy Papa aur Nana ji Drawing-Room mein baith kar baatein kar rhe the, main apne room mein T.V dekh rhi thi maine bohat din baad T.V dekhti thi, Tabhi main apne Papa ko kuch batane ke liye Drawing-Room ki taraf aayi aur darwaaze ke paas achanak ruk gyi, kyunki Nana ji meri Mummy aur Papa ko uss raat ki ghatna ke bare mein bata rhe the, aur mere Mummy aur Papr bade dhyaan se Nana ji ki baatein sun rhe the aur main bhi Darwaaze ke paas chhup kar unki baatein sunne lagi kyunki agar main vahan jati to Nana ji vo baat nahi bataate kyunki main uss waqt bohat chhoti thi,
Nana ji ne Mummy-Papa ko uss raat ki saari baatein batayi aur ye bhi bataya ki jab unhone khidki kholi to vo bohat darr gye, Pahle to unko andhere ki vajah se kuch dikhaayi nahi diya lekin jab aasmaan mein bijli chamki to uski roshni mein unhone dekha ki bahar ek Aurat khadi thi jisne apne jism(Body) par ek fata-puarana sa kapda lapeta hua tha aur unhone roshni mein dekha ki uss aurat ke paanv(Legs) nahi the…
Shreya, (Patna)

Sunday, February 14, 2016

Dosti Ki Nishaani

Mera Naam Ravinder hai jo ghatna main aapko batane ja rha hun vo mere chachi ke sath ghati thi,ye ghatna unke gaanv ki hai aur kaafi samay pahle ki hai uss samay ki jab unke gaanv mein light(Electricity) bhi nahi thi.
Meri chachi ki ek saheli thi jiska naam Savitri tha meri chachi aur Savitri ke beech bohat gehri dosti thi vo hamesha saath saath hi rehti thi kyunki vo dono ek gaanv mein hi rehti thi vo apne khilone(Toys) aur bohat sari chezein ek doosre se share karte the.
Aur ise sanyog hi keh sakte hain ki unn dono ki shadi bhi ek hi gaanv mein hi hui lekin ek ajeeb ghatna ne meri chachi ko hila ke rakh diya,Shadi ke qareeb ek saal baad achanak Savitri ki death ho gyi, iss ghatna ka meri chachi ke oopar bohat bura asar hua unki health kharaab hone lagi vo hamesha beemar rehti yahan tak ki unhone khaana peena tak chhod diya tha sabko yahi lagta tha ki Savitri ki maut ke sadme ki vajah se aisa ho rha hai aur kuch dino mein sab theek ho jaega.. lekin chachi ki haalat har din bigadti hi jar hi thi aur unhein Savitri ke khawaab dikhayi dete jismein Savitri unhein darati thi, chachi raat mein cheekhti thi aur batati ki unhone fir se Savitri ka sapna dekha,Kuch dino baad to unhe savitri apne saamne baithi hui dikhayi deti kabhi vo unke paas leti rehti aur chchi use dekh ke darr jaati..
Ye silsila lagbhag ek mahine tak chala meri chachi bilkul kamzor ho gyi thi unka chalna firna bhi mushqil ho gya tha vo apne Sasurl se vapas apne ghar aa gyi thi lekin Savitri ne unka peecha yahan bhi nahi chhoda vo chachi ko hamesha pareshan karti rehti thi. Unke ghar vaalon ne chachi ko shaher le ja kar bohat se Doctors ko dikhaya lekin kuch faayda nahi hua..
Fir Gaanv ke aadmi ne kisi Taantrik ko dikhaane ki salaah di aur ek Taantrik ka address diya chachi chalne firne ki haalat mein nahi thi isliye Taantrik ko unke ghar par hi bulaya gya usne poori baat suni aur raat mein 12 baje aag jal kar ek Havan kiya jismein chachi bhi thi Taantrik ne Savitri ki aatma ko bulaya aur use baat bhi ki Taantrik ne savitri ki aatma se chachi ka peecha chodne ko kaha lekin uski aatam ne baat na maani aur kaha ki main ise apne saath le kar hi jaungi jab tak ye marr nahi jaati main iska peecha nahi chodungi..
Havan ke baad Taantrik ne chachi se poocha ki- Savitri ki koi cheez kya abhi iss waqt bhi tumhare paas ya tumhari body par hai?
Chachi ne bataya ki, haan- Bohat pahle Savitri ne apne Haath ke Kangan mujhe diye aur maine apne Kangan Savitri ko diye the humne ek doosre ko dosti ki nishani ke roop mein apne apne kangan diye the aur vo kangan aaj bhi mere haath mein maujood hain main hamesha ise pahne rehti hun..
Taantrik ne vo Kangan nikaalne ko kaha aur bataya ki iss Kangan ko kisi aisi Gandi jagah par Phenk do jahan se fir koi ise utha na paaye..
Ghar vaalon ne bilkul aisa hi kiya, uske baad se Savitri ne kabhi Chachi ko pareshan nahi kiya iss Ghatna ko bohat waqt guzar chuka hai aur aaj chachi bilkul theek thaak hain lekin unhein ye baat ache se pata hai ki bhooton ki bhi pehchaan hoti hai unka bhi ehsaas hota hai Really Bhoot hote hain…..
Ravinder Lal Shah, (Uttarakhand).

Ek Shart…

Ek Shart…
Ye Ghatna Kaafi purani hai mere Nana ne mujhe batayi thi,Mere Nana ka ghar Gorakhpur mein hai baat uss waqt ki hai jab Gorakhpur itna Develop nahi hua tha Bohat kam abaadi thi door door par ghar hua karte the Raat ko koi jaldi ghar se bahar nahi nikalta tha..
Garmi ka mausam tha mere Nana aur unn ke Kuch dost baithe baatein kar rahe the baaton baaton mein bhoot shaitaan ka zikr hone laga, unke doston ne bataya ki unke ghar ke peeche vaali gali jo ki aage jaa kar baandh pe milti thi aur baandh ke raaste jo road gyi hui thi uss road par bhooton ka saya tha aur raat mein darawni awazein bhi aati thi vahan raat mein koi nahi jaata tha vahan door door tak koi ghar nahi tha ek purani factory thi jo ki bohat pahle band ho chuki thi, kyun band hui thi ye koi nahi jaanta vahan raat mein hi nahi ,aaj bhi din mein bhi jaane se darr lagta hai..
Mere Nana “Aligarh Muslim University” mein padhai karte the aur vacations mein Gorakhpur aaye hue the unke Doston ne ye baatein jab Nana ko batayi to Nana hansne lage Nana ko unki baaton par yaqeen nahi hua, Unhone kaha aisa kuch bhi nahi hota, Bhoot hamare Dimaag mein hota hai iska asal zindagi mein koi wajood nahi hai baat aur aage badhi,Mere Nana ke dost apni baat par zor dete rahe aur mere Nana apni baat par zor dete rahe..iska nateeja kuch yun nikla- Ki mere Nana aur unke doston ke beech ek Shart(bet) lag gyi aur vo shart(bet) ye thi ki mere Nana ko raat mein 12 baje uss gali se hote hue Baandh vaali road par jaana tha,aur aage jaate hue doosri road jo ki ghar ki taraf aati thi uss road se vapas ghar aana tha…
Mere Nana ye baat maan gye unke doston ne unhein mana kiya aur naa jaane ki salaah di but mere Nana nahi maane unhone jaane ka faisla kar liya tha aur vo jo keh dete the vo karte hi the…
Ab intezaar tha to bas raat ka aur vo ghadi bhi aa hi gyi raat 11.30 baje ke qareeb mere nana aur unke kuch dost uss gali ke paas jama hue, Aur kuch dost uss road par jama hue jahan bandhe ka road khatam hota tha aur vapas ghar aane vale road se milta tha..
12 bajne mein 10 minute. baaki rhe honge aur mere Nana ne chalne ka faisla kiya ek baar fir unke doston ne mana kiya unhe roka but vo nahi maane vo aage badhe unhone Kurta aur Paijama pahna hua tha vo Dharmik Vicharon vale aadmi the Namaz Padhte the aur khuda mein yaqeen karte the vo jume(Friday) ka din tha unhone roz ki tarah raat ki Namaz padhi, kahana khaaya aur apni shart(Bet) ko poora karne ke liye nikal pade..
Raasta bilkul veeran tha door door tak koi aadmi kya janwar tak nahi nazar aata tha, Kuch aage badhe to unhein kutte dikhayi diye jo unhein dekh kar bhoonk rahe the vo chup-chaap chalet rahe tabhi unhe aisa maloom hua jaise kisi ne unke kandhe(Shoulder) par haath rakha ho, Darr se unki rooh kaanp gyi vo ruk gye lekin itni himmat nahi ho rhi thi ki peeche mud kar dekhein ki kisne haath rakha hai vo fir aage badhe ab unhe aisa lag rha tha ki jaise jaise vo apna Kadam(paanv) aage badha rhe hain,vaise vaise unka Paanv zameen mein dhans rha ho jaise kisi dal-dal mein chal rhe ho,unhein chalne mein bohat mushqil hone lagi aur darr ki to koi hadd hi nahi thi vo dheere dheere aage badhe tabhi unhein kuch bachon ke hasne ki awaaz sunayi di unhone dekha to vahan kaafi saare chote chote bachche the jo ki bilkul nange aur kaale the unka sar bada aur gol tha unn bachon ne apne daanton se mereNana ka Paijama pakad liya aur kheechne lage mere Nana ka bura haal tha vo unhein baagate lekin vo fir vapas aa jaate aur Nana ka paijama daanton se kheechne lagte, aur hanste..Tabhi aisa laga jaise kisi ne Nana ko zor se pakad liya ho aur jakad rha ho mere Nana bilkul bebas ho gye vo hil bhi nahi paa rhe the,unka dum ghutne laga saans lene mein taqleef hone lagi, Uski pakad bohat mazboot thi mere Nana ko laga jaise vo ab marr jaaenge unhone Khuda ko yaad kiya aur Dua padhni shuru ki thodi hi der mein pakad dheeli hone lagi unhein kuch raahat mehsoos hui unhe laga jaise koi Lamp liye hue unke peeche khada hua hai Lamp ki roshni se vo bachche jo nana ka paijaama kheench rhe the door bhaag gaye aur sab Normal lagne laga ..Nana aage badhe unke peeche peeche vo saaya bhi aage badha jaise unhein raasta dikha rha ho Nana ne andaaza lagaya jaise unke peeche koi lamba sa aadmi haath mein danda(stick) liye hue unke peeche-peeche chal rha hai, Nana ka darr bilkul khatam ho gya lekin unhone peeche mud kar dekhne ki himmat nahi ki vo bas aage badhte rahe aur uss jagah ke qareeb aa gye jahan unke dost pahle se khade unka intezaar kar rhe the jaise jaise vo manzil ke qareeb badh rhe the peeche se aati hui roshni kam hoti jaa rhi thi aur dande ki awaaz bhi halki hui jaati thi, Aur ek waqt aaya jab awaaz bilkul khatam ho gyi aur roshni bhi gayab ho gyi Nana ko saamne apne dost khade hue mile Nana ne ab peeche mud kar dekha unhein pata tha vahan koi nahi hoga, aur yaqeenan vahan koi nahi tha…mere Nana ne Khuda ka shuqr kiya aur apne doston ke paas gye unke doston ne dekha ki Nana ka paijama bilkul ganda hai aur neeche se kaafi had tak fata hua hai jaise kheench kar faada gya ho Nana ke chehre par darr bhi tha aur khushi bhi..
Unhone saari baatein apne doston se batayi sab hairaan ho ke sunte rahe..
Ye ghatna sun ke maine Nana se poocha ki Kya ab aapko bhooton par yaqeen hai?
Unhone ne kaha nahi!!mujhe bhooton par nahi Khuda pe yaqeen hai aur uss raat ke baad se pahle se kahin zyaada yaqeen hai…
Aaj mere Nana ke inteqaal(Death) ko 6 saal guzar chuke hain main unhein bohat miss karta hun aur shayad yahi vajah hai ki mujhe bhooton se kaafi lagaav hai unke baare mein janna, sunna,sochna, likhna acha lagta hai iss vajah se maine ye Page(Blog) banaya hai ummeed karta hun mere jaise aur log bhi honge jinhen ye pagalpan pasand hai…
Admin..

Bachche ka Sneh..

Ye baat mere Papa ne mujhe batayi thi main aapse share kar rahi hun,Bat uss waqt ki hai jab mere Papa Intermediate ka exam de rhe the unka Ghar Ram Nagar mein tha ek din ki baat hai Mere Papa Exam de kar ghar laut rahe the raaste mein kuch log dikhai diye mere Papa ruk gaye aur apni cycle side mein khadi kar di aur unki baatein sunne lage ki aakhir kya masla hai,
Vahan par ek aadmi jo gaanv ka Vaidya(Doctor) tha apne sath hui ghatna ko bata raha tha ..
Usne bataya ki raat mein jab vo apne ghar par gehri neend mein so rha tha to qareeb aadha paher beet jaane ke baad use darwaaja khat-khatane ki awaaz sunayi di usne darwaaaza khola to saamne ek aurat khadi thi vo ro rhi thi, Aurat ne kaha ki uske bête ko saanp ne kaat liya hai…
Vaidya(Doctor) ne poocha ki kahan hai tumhara Ladka?
Aurat ne bataya ki vo thodi doori par ek aam ke Baag mein hai aur Vaidya(Doctor) ko apne saath chalne ko kaha..
Vidya(Doctor) ne zaroori jadi bootiyan(Medicines) li aur uss aurat ke saath chal pada kaafi chalne ke baad Vaidya(Doctor) aurat ke saath uss Aam ke baag mein pahoncha vahan aurat ka ladka Behosh pada tha.. Vaidya(Doctor) ne fauran ilaaj shuru kiya aur Jadi Bootiyan uss ladke ke muh mein daali aur saanp ke kaatne vaali jagah se zaher choos choos kar nikaal diya Vaidya (Doctor) ko ladke ki halat dekh kar ye yaqenen ho gya tha ki ladka nahi bachega kyunki saanp ka zaher poori body mein pahonch chuka tha fir bhi Vaidya(Doctor) poori koshish karta raha kuch hi der mein ladke ki haalat theek hone lagi use hosh aa gya Vaidya(Doctor) ko yaqeen nahi hua ki ladka itni jaldi theek ho gya hai..Jab ladke ki haalat sudhar gyi to vaidya(Doctor) ne aurat se kaha ki ab tum isse ghar le jaa sakti ho…yahan se kitna door hai tumhara ghar??
Aurat ne bataya kid yahin thodi doori par hai baag ke kinaare aur Vaidya(Doctor) apne ghar ki taraf jaane laga to uss aurat ne Vaidya(Doctor) ko kapde ki ek Potli(Thaili) di,Vaidy(Doctor) ne Potli(Thaili) ye kehte hue lauta di ki iski koi zaroorat nahi hai aapka ladka bach gya yahi bohat hai…
Lekin Aurat ke bohat kahne par usne vo potli(Thaili) le li aur apne ghar aa gya…jab usne Potli(Thaili) khol kar dekhi to usmein kuch sone ke sikke the ye dekh kar Vaidya(Doctor) hairaan ho gya..usse ye baat samajh nahi aayi aur subah hote hi vo nikla aur usi baag mein pahoncha vahan koi nahi tha kuch aadmi baag ki rakhwaali kar rhe the, Vaidya(Doctor) ne unn rakhwaali karne valon se uss aurat aur ladke ke baare mein poocha aur poori ghatna batayi ..
Rakhwaali karne valon ne bataya ki kuch saal pahle paas ke gaanv mein ek aurat thi jiske ladke ko saanp ne kaat liya tha vo ladke ko lekar kisi Vaidya(Docor) ke paas jar hi thi lekin iss baag mein aate aate uss ladke ki maut(Death) ho gyi vo ladka uss aurat ka iklauta ladka tha uska iss duniya mein koi nahi tha sirf vo ladka hi tha aur isi sadme(Shock) se vo aurat Pagal ho gyi aur kuch din baad isi jagah isi baag mein jahan uska ladka mara tha uss aurat ne bhi Aatm-Hatya(Sucide) kar li…
Sabiha Firdaus,Barabanki,U.P

Khaufnaak Safar

Ye baat kuch saal purani hai uss samay main chhoti thi meri age qareeb 13 saal rhi hogi main mera bhai aur mere bade papaji train se vacations mein apne ghar se bade papaji ke ghar jaa rhe the hamari bogi mein kaafi kam log the aur agle station par hamari bogi poori tarah se khaali ho gyi raat ka waqt tha train jab Baliganj pahonchi to hamari bogi mein achanak ek boodhi aurat aayi aur hamari seat ke theek saamne vaali seat par baith gyi dekhne se uski age bohat zyaada maloom hoti thi thi vo aayi aur apna sar apne ghutno mein daal kar chup chaap baith gyi itni boodhi hone ke bawajood bhi uske baal kaale aur ghane the aur iss tarah khade the jaise ki unko support de kar khada kiya gya ho, jab train aage badhi to usne apna chehra oopar uthaya uska chehra bohat bhadda tha saare daant bahar ki taraf nikle hue the aur gande the jaise saalon se daanton ko saaf na kiya gya ho aur side ke do daant zyaada bade aur bahar ki taraf zyaada nikle hue the, maine red colour ka frock pahna hua tha vo mere frock ko ghoor rhi thi main aur mera bhai darr se kaanpne lage aur apne bade papaji se lipat gye bade papaji ne himmat se kaam liya aur humein doosri seat par le gye hum abhi baithe hi the ki achanak vo boodhi aurat fir hamare saamne vaali seat par aa kar baith gyi hum kuch nahi kar sakte the train poori speed se chal rhi thi boodhiya uthi aur zor zor se hansne lagi aur bogi mein daudne lagi vo hansti thi aur daudti thi kuch der hamari seat ke paas aa kar khadi hoti aur fir daudti aur zor zor se hansti thi vo mere paas aayi apne daant nikaal kar hansne lagi bade papaji ne apni pocket se lighter nikaala aur jalaya aag dekh kar vo peeche hat gyi bade papaji ne himmat ki aur aage badhe boodhiya ne apne bade bade nakhoon vale gande haathon ko bade papaji ki taraf karte hue kaha ki tum log jitna jaldi ho sake yahan se chale jao itna keh kar vo train ke toilet mein ghus gyi..darr ki vajah se hamara bura haal tha agle station par hum train se neeche utre aur doosri bogi mein chadh gye uss bogi mein pahle se kuch log maujood the baaki ka safar humne ussi bogi mein kiya…
Shuqr hai usne humein koi nuksaan nahi pahonchaya,Uss Ghatna ne humein bohat dara diya tha ghar aate aate mere bhai ko tez bukhaar ho gya tha main bhi bohat dari huyu thi maine isse pahle naa iske baad kabhi aisa koi darawna anubhav kiya..
Srishti Gaud,Gorakhpur